NMMS2021-22, राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति 2021-22
🕮राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति 2021-22🏫
राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति भारत के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित राज्यों में एक साथ आयोजित की जाती हैं। जिसमे कक्षा 8 में अध्ययनरत बच्चे जो चयन परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे उन्हें 1000 रूपये प्रतिमाह (12000 रुपये प्रतिवर्ष) छात्रवृत्ति प्रदान की जाती हैं
राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा सत्र 2021-22 के आयोजन के सम्बन्ध में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल का पत्र
इस पत्र के माध्यम संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा विज्ञापन का प्रारूप एवं निर्देश प्रेषित किया गया हैं।
राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतू चयन परीक्षा 2021-22(NMMSS)
(मध्यप्रदेश राज्य में स्थित केवल शासकीय/शासकीय अनुदान प्राप्त/स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में वर्ष 2021-22 में कक्षा 8वी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए )
मानव संसाधन विकास मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर,प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति वर्ष 2008 से प्रारंभ की गई हैं। म.प्र. राज्य के लिए राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति,निर्धारित छात्रवृत्तियो हेतू चयन परीक्षा 18.02.2022 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया हैं चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष प्रति विद्यार्थी 12000/- के मान से कक्षा 9वी से 12 वी तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती हैं।
छात्रवृत्ति हेतू पात्रता एवं शर्तेः-
1.नियमित छात्रवृत्ति हेतू कक्षा 9 एवं 11 में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य हैं।
2.यह छात्रवृत्ति शासकीय,शासकीय अनुदान प्राप्त एवं स्थानीय निकायों के विद्यालय में अध्यनरत नियमित विद्यार्थियों के लिए हैं।
3.पात्रता- म.प्र. राज्य में स्थित केवल शासकीय,शासकीय अनुदान प्राप्त एवं स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में वर्ष 2021-22 में कक्षा 8 वी में नियमित रूप से अध्यनरत ऐसे विद्यार्थी ही इस परीक्षा हेतू पात्र होंगे, जिन्होंने कक्षा 7 में कम से कम "C" ग्रेड प्राप्त किया हैंएवं जिनके अभिभावकों की सकल वार्षिक आय 1.50 लाख से अधिक नहीं हैं।
4.परीक्षा शुल्क -परीक्षा के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जायगा ।
5.पाठ्यक्रम-इस परीक्षा हेतू कोई निर्धारित पाठ्यक्रम नहीं होता हैं लेकिन प्रश्नों का स्तर कक्षा 6 ,कक्षा 7 एवं 8 के स्तर का होता हैं।
6.परीक्षा का माध्यम-परीक्षा का माध्यम हिंदी एवं अंग्रेजी में होता हैं।
7.आरक्षण-म.प्र. राज्य द्वारा निर्धारित कोटा के अनुसार अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं निःशक्त विद्यार्थियों हेतू जिले वार आरक्षण का प्रावधान किया गया हैं।
8. परीक्षा का विवरण
ऑनलाइन आवेदन भरने का दिनांक 11/01/2022
ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 05/02/2022
परीक्षा का दिनांक 20/03/2022(रविवार) *पर्रिवार्तित हो सकती है
परीक्षा शुल्क निःशुल्क
9.परीक्षा का समय- प्रातः10:45 से 12:30 तक(MAT हेतू)
दोपहर 12:30 से 2:15 तक(MAT हेतू)
|
परीक्षा |
अवधि |
प्रश्नों की
संख्या |
अधिकतम अंक |
अर्हता
अंक,सामान्य वर्ग |
अर्हता अंक अ.जा./अ.ज.जा./निःशक्त |
|
मानसिक योग्यता
परीक्षा(MAT) |
90 मिनट |
90 |
90 |
40 प्रतिशत अंक अर्थात दोनों विषय
में 72 अंक |
32 प्रतिशत अंक अर्थात दोनों विषय
में 58 अंक लाना
अनिवार्य है |
|
शैक्षिक योग्यता
परिक्षण(SAT) |
90 मिनट |
90 |
90 |
|
|
*मानसिक योग्यता के प्रश्नों के अंतर्गत कुल 90 प्रश्नों में से प्रश्न समजातता,वर्गीकरण,श्रंखला,आकृति,अवबोधन,छुपी हुई आकृति,कोडन विकोडन,खण्ड समुच्चय समस्या सुलझाने आदि पर आधारित होंगे
*शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत कुल 90 प्रश्नों में से 35 प्रश्न विज्ञानके, 35 प्रश्न सामाजिक विज्ञान के तथा गणित के 20 प्रश्न होंगे
10.आवेदन की प्रक्रिया एवं प्रवेश पत्र की प्राप्ति-इस परीक्षा हेतू आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाते हैं किसी भी प्रकार मेनुअल या डाक द्वारा आवेदन स्वीकार नहीं किए जाते हैं | परीक्षा के आवेदन संकुल प्राचार्य के द्वारा (आवेदन की हार्ड कॉपी के साथ अन्य दस्तावेज की प्रमाणित चाय प्रति जैसे 7 वी का प्रगति पत्रक,आय प्रमाण पत्र(शपथ पत्र)अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/विकलांगता प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति भी संधारित की जायगी) सत्यापित कर ही ओन्लिनेआवेदन भरे जायेंगे|
संकुल प्राचार्य आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी mponline के अधिकृत कियोस्क केन्द्रसे या mponline की वेब साईट http//www.mponline.gov.in से प्राप्त करके विद्यालय को उपलब्ध कराएँगे|
विद्यालय के छात्रों द्वारा पूर्ण रूप से भरे गएआवेदन पत्र,प्रधानपाठक द्वारा अग्रेषित करके संकुल प्राचार्य को भेजे जायेंगे|
संकुल प्राचार्य द्वारा अआवेदानो का प्रमाणीकरण करने के उपरांत mponline के अधिकृत कियोस्क केंद्र से प्रविष्टि करना हैं
11 फोटो का आकार -आवेदक का फोटो रंगीन हो जिसमे आवेदक का नाम एवं दिनांक लिखी हो|
प्रारूप 3.5*4.5 हो
अधिक जानकारी के लिए राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा प्रेषित विज्ञापन का अध्ययन किया जा सकता है
Link
एक अच्छी जानकारी दी गई है कक्षा 8 वीं में अध्ययन रत विद्यार्थी के लिए विशेष उपयोगी जानकारी दी गई है।
ReplyDeleteThanks sir
Delete